रामल्ला (वेस्ट बैंक): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी ऐतिहासिक फिलस्तीन यात्रा पर शनिवार (10 फरवरी) को रामल्ला पहुंचे. इस दौरान वह राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिले और फिलस्तीनी लोगों के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया. रामल्ला की यात्रा पर पहुंचने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. वह तीन देशों की यात्रा पर हैं. इसके बाद पीएम मोदी ने दिवंगत फिलस्तीनी नेता यासिर अराफात के मकबरे पर पुष्पचक्र अर्पित कर अपने यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की. उनके साथ उनके फिलस्तीनी समकक्ष रामी हमदल्ला भी थे. अराफात को श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी मकबरे के पास बने उनके संग्रहालय भी गए.
15 माह पहले बने यासिर अराफात के संग्रहालय में पीएम मोदी ने करीब 20 मिनट बिताए. इस संग्रहालय में पूर्व फिलस्तीनी नेता की जीवन गाथा बताई गई है. अराफात संग्रहालय के निदेशक मुहम्मद हलायका के अनुसार, इस संग्रहालय का दौरा करने वाले मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं
https://twitter.com/PMOIndia/status/962262064474542080/photo/1

प्रधानमंत्री मोदी को फिलस्तीन के ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट’ से सम्मानित किया गया
फिलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भारत एवं फिलस्तीन के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को देखते हुए शनिवार (10 फरवरी) को उन्हें ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलस्तीन’ सम्मान से सम्मानित किया. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक के समापन के बाद फिलस्तीन के राष्ट्रपति अब्बास ने मोदी को ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलस्तीन’ से सम्मानित किया.

प्रशस्ति पत्र में लिखा है, ‘यह उनके कुशल नेतृत्व एवं उनके उत्कृष्ट राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कद को देखते हुए एवं फिलस्तीन राष्ट्र तथा भारतीय गणतंत्र के बीच ऐतिहासिक संबंधों को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सराहना तथा क्षेत्र में शांति बनाये रखने के लिए आजादी और हमारे लोगों के आजादी के हक को उनका समर्थन देने का सम्मान करते हैं.’
No comments:
Post a Comment