व्हिडीओ बातमीपत्र पाहण्यासाठी youtub वर नमस्कार महाराष्ट्र या चॅनल ला subscribe करा 7798904000,7507103000 हे नंबर आपल्या ग्रुप मध्ये ऍड करा
Subscribe to our channel for Latest News and updates in Marathi, Marathi News, Maharashtra News, Breaking News, Headlines, Latest News, Video, Marathi newspaper, marathi movie, sports news, international news, World News, crickets, Entertainment News, Bollywood, National News, Agriculture, Business, Politics News, Health, Science, Business, Exclusive News, Live TV, Photogallery, Blog, Poll, Opinion, मराठी न्यूज,नमस्कार महाराष्ट्र न्यूज, महाराष्ट्र न्यूज *अधिक जानकारी के लिये ,7507103000,7798904000, 9175730561 पर संपर्क कर सकते है...

Thursday, 20 December 2018

आज साल का सबसे छोटा दिन, 6 खास बातें

आज 21 दिसंबर है। आज का दिन इसलिए खास है कि आज उत्तरी गोलार्द्ध के लिए साल का सबसे छोटा दिन है और सबसे लंबी रात। आज के बाद से दिन की लंबाई के साथ-साथ ठंड भी बढ़ने लगेगी। इसे इंग्लिश में विंटर सोल्सटिस और हिंदी में दिसंबर दक्षिणायन कहा जाता है। तकनीकी रूप से विंटर सोल्सटिस उस समय होता है जब सूर्य सीधे मकर रेखा के ऊपर होता है। आइए आज हम इससे जुड़ीं 8 खास बातें जानते हैं..


सोल्सटिस क्यों होता है?कभी कड़ाके की ठंड होती है तो कभी पसीना बहाने वाली गर्मी, यानी मौसम बदलता रहता है। कभी ठंड तो कभी गर्मी। सीजन और मौसम की तरह ही दिन और रात की लंबाइयां घटती-बढ़ती रहती है। कभी आपने यह सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। चलिए अगर नहीं सोचा है तो आज जान लीजिए। यह सब सिर्फ एक वजह से होता है और वजह धरती का झुके हुए अक्ष पर घूमना है। इसी कारण साल के आधे समय तक सूर्य उत्तरी ध्रुव की ओर झुका होता है तो बाकी आधे सालों में दक्षिण ध्रुव की ओर। इससे सीजन तय होता है। जिस तरफ सूर्य का झुकाव ज्यादा होगा और ज्यादा से ज्यादा सूर्य प्रकाश वहां पहुंचेगा, वहां गर्मी का मौसम होगा। दूसरी ओर जिस तरफ सूर्य का प्रकाश कम पहुंचेगा, वहां ठंड होगी। पृथ्वी अपने अक्ष पर साढे 23 डिग्री झुकी हुई है, जिसके कारण सूर्य की दूरी उत्तरी गोलार्द्ध से अधिक हो जाती है। 

विंटर सोल्सटिस के दौरान दक्षिणी गोलार्द्ध को सूर्य का प्रकाश ज्यादा प्राप्त होता है जबकि उत्तरी गोलार्द्ध को कम। ऐसा 21,22 या 23 दिसंबर को होता है। इससे उत्तरी गोलार्द्ध में दिन छोटा होता है और रात लंबी।

विंटर सोल्सटिस की तरह ही समर सोल्सटिस होता है। इस दिन रात की लंबाई छोटी होती है और दिन की बड़ी। समर सोल्सटिस 20,21 या 22 में से किसी जून को पड़ता है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश उत्तरी गोलार्द्ध में ज्यादा पड़ता है और दक्षिणी गोलार्द्ध में कम। 

विंटर सोल्सटिस को कितने घंटे का दिन?दिन की लंबाई भूमध्य रेखा से नजदीकी के आधार पर तय होती है। भूमध्य रेखा से उत्तर की ओर जितना दूर होते जाएंगे, उतना छोटा दिन होगा और जितना दक्षिण की ओर जाएंगे, उतना लंबा दिन होता जाएगा। 

विंटर सोल्सटिस वाले दिन सूर्यास्त का समय अगर आप ऐसा सोचते हैं कि विंटर सोल्सटिस वाले दिन साल का सबसे जल्द सूर्यास्त होता है तो गलत हैं। उत्तरी गोलार्द्ध के लिए यह सबसे छोटा दिन है तो इसका मतलब यह नहीं कि हर जगह पर उस दिन बहुत जल्द सूर्यास्त होगा और बहुत बाद में सूर्योदय। स्थान के हिसाब से सूर्यास्त और सूर्योदय का समय तय होता है। 
सबसे ठंडा दिन?विंटर सोल्सटिस सबसे ठंडा दिन नहीं होता है। इस दिन भले ही उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य का प्रकाश बहुत कम आता है लेकिन सबसे ठंडा महीना बाद में जनवरी और फरवरी में आता है। ठंड भी अलग-अलग स्थान के मुताबिक पड़ती है। एक ही समय में कहीं काफी ठंड होती है तो कहीं काफी कम। 

अन्य ग्रहों पर भी होता है सोल्सटिस?हमारे सौर परिवार का सभी ग्रह झुके हुए अक्ष पर घूमता है और यही वजह है कि वहां भी सीजन और सोल्सटिस होता है। कुछ ग्रहों पर अक्ष का झुकाव कम होता है जैसे बुध ग्रह के अक्ष का झुकाव 2.11 डिग्री होता है। लेकिन पृथ्वी (23.5 डिग्री) और यूरेनस (98 डिग्री) के अक्ष का झुकाव काफी ज्यादा होता है। 

संक्रांति से संबंध 
विंटर सोल्सटिस का संबंध संक्रांति से भी बताया जाता है। ऐसा मानना है कि करीब 1700 साल पहले आज ही के दिन मकर संक्रांति मनाई जाती थी जिसे अब 14 जनवरी को मनाया जाता है। 

No comments:

Post a Comment